18 Nov 2026, Wed

अबूझमाड़ के 12 युवाओं को मिला काष्ठ शिल्प का हुनर, मुख्यमंत्री साय के आग्रह पर मंडावी ने दी ट्रेनिंग

दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मपंडीराम मंडावी

मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण

मंडावी बोले- बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंचना अब हुआ आसान

रायपुर, 
नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में नारायणपुर के पद्मसे सम्मानित काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी भी आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महज 15 वर्ष की उम्र में लकड़ी पर आकृतियां उकेरने की शुरुआत की थी और अपना पूरा जीवन इस पारंपरिक कला को समर्पित कर दिया।

समारोह में अतिथियों से मुलाकात कर रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंडावी से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने काष्ठ शिल्प के प्रति उनके दशकों के समर्पण और इस पारंपरिक कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। 

बस्तर के नारायणपुर निवासी मंडावी की कृतियों में जनजातीय जीवन, संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक दिखाई देती है। इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मसे सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान मंडावी ने बताया कि अबूझमाड़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने उनसे अबूझमाड़िया युवाओं को काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण देने को कहा था। मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर उन्होंने करीब एक माह तक प्रशिक्षण देकर 12 अबूझमाड़िया युवाओं को इस पारंपरिक कला की बारीकियां सिखाईं। उनका मानना है कि कोई भी पारंपरिक कला तभी जीवंत रह सकती है, जब उसका ज्ञान और कौशल अगली पीढ़ी तक पहुंचे।

मंडावी ने बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए बताया कि अब वहां सड़क, अस्पताल और धान खरीदी जैसी सुविधाएं पहले से अधिक सुलभ हुई हैं। गांवों तक बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले लंबी दूरी तय करने के लिए साइकिल ही सहारा होती थी, लेकिन अब बस सेवा से दूरस्थ गांवों तक पहुंचना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं को पारंपरिक कला और कौशल से जोड़ने के प्रयास उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने का अवसर दे रहे हैं।

Share
पढ़ें   8th Pay Commission Update: वेतन आयोग में देरी के बावजूद नहीं डूबेगा कर्मचारियों का पैसा! जानें NC-JCM का दावा

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *