19 Nov 2026, Thu

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! आ रही है Baby Defender, जानें क्या होगा खास

मुंबई 

Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV की तस्वीर उभरती है, जिसे रास्तों की परवाह नहीं होती. लेकिन अब इसी दबंग Defender का एक छोटा अवतार आने वाला है. फर्क बस इतना है कि इस बार न शोर होगा, न धुआं और न ही पेट्रोल-डीजल की जरूरत. जगुआर लैंडरोवर (JLR) अपनी सबसे छोटी Defender को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने में जुटी है. लंबाई 4.5 मीटर से कुछ ज्यादा होगी, लेकिन दावा है कि रुतबा और ऑफ-रोडिंग वाला DNA बड़े भाई जैसा ही रहेगा। 

Land Rover Defender अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी और मजबूत डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हालत ये है कि, चीनी बाजार ऐसे कई कार ब्रांड से पटा पड़ा है जो डिफेंडर के डिजाइन की कॉपी कही जाती हैं. खैर ये तो हुई डिफेंडर के डिजाइन की बात लेकिन अब कंपनी इस पहचान को इलेक्ट्रिक अवतार में एक नए और छोटे मॉडल के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है. खास बात यह है कि यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी और मौजूदा Defender 90 से नीचे पोजिशन की जाएगी।  

कार एंड ड्राइवर की रिपोर्ट के मुताबिक, JLR के प्रमुख पीबी बालाजी ने हाल ही में कंपनी की अर्निंग्स कॉल के दौरान छोटी इलेक्ट्रिक Defender को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस नई इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन अगले साल के आखिर में शुरू किया जाएगा. इसी समय कंपनी की नई Range Rover GT का भी प्रोडक्शन शुरू होने की योजना है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस छोटी Defender के आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं किया है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे डिफेंडर स्पोर्ट नाम जरूर दिया गया है। 

पढ़ें   विष्णु का सुशासन : राष्ट्रीय युवा दिवस के एक दिन पहले ही CBI ने टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार, नितेश का हुआ है डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन, कई और बड़े चेहरों की हो सकती है गिरफ्तारी

कैसी होगी बेबी डिफेंडर?
नई इलेक्ट्रिक Defender मौजूदा मॉडल के मुकाबले आकार में छोटी होगी. इसे कंपनी की मौजूदा Defender 90, 110 और 130 के नीचे जगह मिलेगी. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लंबाई 4.5 मीटर से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. इसके नाम को लेकर Defender Sport और Defender 80 जैसे विकल्पों पर चर्चा हो रही है. अगर कंपनी Defender 80 नाम चुनती है तो यह मौजूदा मॉडल लाइनअप के साथ आसानी से फिट बैठता है। 

डिफेंडर और डिस्कवरी ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्क कैमरून ने भी पुष्टि की है कि इस इलेक्ट्रिक SUV पर तेजी से काम हो रहा है. हालांकि, उन्होंने भी इसके नाम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

जगुआर की इस नई इलेक्ट्रिक SUV को इलेक्ट्रिक मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. यही प्लेटफॉर्म आने वाली रेंज रोवर जीटी में भी इस्तेमाल होगा. ऐसे में दोनों मॉडल का प्रोडक्शन एक ही फैक्ट्री में होने की संभावना है. फिलहाल इस फैक्ट्री में कंपनी की पेट्रोल और डीजल इंजन वाली डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक तैयार होती हैं। 
 
इन बातों पर रहेगा फोकस
Defender न केवल अपने डिजाइन के लिए मशहूर है बल्कि इसकी परफॉर्मेंस और ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी इसे और ख़ास बनाती है. JLR नई इलेक्ट्रिक SUV में भी इसी DNA को बरकरार रखना चाहती है. मार्क कैमरून के मुताबिक, कंपनी चाहती है कि नई Defender में वे सभी खूबियां हों, जिनके लिए यह ब्रांड दुनियाभर में जाना जाता है. इसमें एसयूवी की स्ट्रेंथ, ऑफरोडिंग क्षमता और हर रोड कंडिशन में दौड़ने वाली परफॉर्मेंस शामिल हैं। 

पढ़ें   रायपुर ब्रेकिंग: बजरंग दल ने फिर किया गौमांस तस्करी का खुलासा, तेलीबांधा में दुकान से बरामद हुआ फ्रिज में रखा मांस, सप्लाई के लिए तैयार थे कैरी कैन

कंपनी इस SUV की क्षमता को परखने के लिए खास टेस्टिंग भी कर रही है. इसे दो अलग-अलग विंटर टेस्टिंग साइकल और दो गर्म मौसम वाले टेस्टिंग साइकल में टेस्ट किया जा रहा है. कंपनी ने अपने पेट्रोल और डीजल मॉडल के लिए भी इसी तरह की टेस्टिंग प्रोसेस अपनाई थी. इन टेस्ट के बाद ही SUV के फाइनल प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन तय किए जाएंगे। 

कैसा होगा परफॉर्मेंस
JLR ने फिलहाल नई इलेक्ट्रिक
Defender के साइज, बैटरी पैक और मोटर से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में इसके डुअल मोटर सेटअप के साथ आने की उम्मीद जताई गई है. इसमें आगे और पीछे के एक्सल पर अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं. इससे SUV को बेहतर ट्रैक्शन और चारों पहियों पर पावर देने की क्षमता मिलेगी. इसमें 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है. डुअल मोटर सेटअप की मदद से कंपनी बिना मैकेनिकल सेंटर डिफरेंशियल के भी चारों पहियों तक पावर पहुंचा सकेगी। 

इलेक्ट्रिक Defender के अलावा कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी तैयार कर रही है. पी. बी. बालाजी के अनुसार, हाइब्रिड मॉडल पर काम पूरी तरह से जारी है. हालांकि, यह इलेक्ट्रिक मॉडल के साथ लॉन्च के लिए तैयार नहीं होगा. इसका मतलब है कि कंपनी आने वाले समय में Defender के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों विकल्प पेश कर सकती है। 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *