19 Nov 2026, Thu

शराब और सिगरेट पीते दिखे स्कूली छात्र, प्रबंधन ने 7 विद्यार्थियों को थमाई TC

कोरबा.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली बच्चों के नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मामले में एक्शन लेते हुए स्कूल के प्राचार्य ने 2 छात्राओं और 5 छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) का नोटिस थमा दिया है।

पूरा मामला पाली ब्लॉक के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल धतूरा का है और यह वीडियो 14 नवंबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में 9वीं कक्षा की दो छात्राएं शराब और सिगरेट पीती हुई नजर आ रही है। वहीं पांच छात्र स्कूल से बाहर जाकर गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं।

बैठक के बाद 7 छात्रों को दिया TC का नोटिस
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। प्राचार्य बलभद्र सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और विद्यार्थियों के परिजनों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद दो छात्राओं और पांच छात्रों समेत कुल 7 विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया गया है। मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से भेजी गई है। हालांकि, इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।

Share
पढ़ें   DURG में रील बनाने को लेकर पति से होता था रोज़ विवाद : बच्चों के ट्यूशन जाते ही महिला ने लगाई फांसी; दुर्ग-भिलाई में 5 दिन के भीतर 3 आत्महत्याओं से सनसनी

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *