19 Nov 2026, Thu

महिला से बदसलूकी के आरोप पर भड़का गुस्सा, दस्तावेज लेखक की चप्पलों से हुई पिटाई

केसली

तहसील कार्यालय में दस्तावेज लेखक का काम करने वाले रामराज यादव पर महिला से कथित अभद्रता के आरोप के बाद आधा दर्जन महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं एक साथ उसके कक्ष में पहुंचीं। गेट बंद करने की कोशिश के दौरान पहले दरवाजे पर चप्पल मारी, फिर जैसे ही रामराज ने दरवाजा खोला, महिलाओं ने उसे घेर लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

कक्ष के अंदर शुरू हुई पिटाई से बचने के लिए वह बाहर गैलरी की ओर भागा, लेकिन महिलाओं ने वहां भी उसे घेर लिया। चप्पलों से लगातार पिटाई के बीच वह किसी तरह महिलाओं के घेरे से निकलकर कार्यालय के बाहर की ओर दौड़ा। इस दौरान एक महिला ने उसका दूर तक पीछा किया।

 

Share
पढ़ें   सत्या साची के नए प्रोमो में बड़ा ट्विस्ट : शौर्य की शादी में बदली दुल्हन, भावनाओं-संघर्ष से भरपूर कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता<br><br>

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *