21 Nov 2026, Sat

बचपन में ही कैमरे के सामने आए थे अनिल कपूर: 1965 में पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ में दिया था पहला शॉट

मुंबई, 20 नवंबर 2026। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि महज बचपन में ही उन्होंने पहली बार कैमरे का सामना अपने पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ (1965) के लिए किया था। इस फिल्म में दिग्गज पहलवान और अभिनेता दारा सिंह मुख्य भूमिका में थे।

स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के आगामी एपिसोड में अनिल कपूर ने यह किस्सा सुनाया। शो में ‘इंडियन टार्ज़न कपल’ के साथ बातचीत के दौरान टार्ज़न का जिक्र आया तो उन्हें अपने पिता और निर्माता सुरिंदर कपूर की पुरानी फिल्म याद आ गई।

अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने अपने करियर का पहला शॉट पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ के लिए दिया था। उस समय वे कुतुब मीनार भी गए थे, जहां तस्वीरें खिंचवाई थीं और फिल्म के लिए कैमरे के सामने एक शॉट दिया था।

इस दौरान उन्होंने फिल्म के हीरो दारा सिंह को भी याद किया। अनिल ने कहा कि दारा सिंह बेहद दिलदार और नेक इंसान थे। उन्होंने उन्हें अपने जीवन में मिले सबसे बेहतरीन लोगों में से एक बताया।

अनिल कपूर ने कहा, “सबसे पहली बार मैंने ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ में कैमरा फेस किया था। ये किसी को नहीं पता। तब हम कुतुब मीनार के सामने गए थे और वहां तस्वीरें भी ली थीं। वहीं मैंने फिल्म के लिए एक शॉट दिया था।”

उन्होंने आगे कहा कि दारा सिंह उन सबसे अच्छे और नेक इंसानों में से एक थे, जिन्हें उन्होंने जाना। वे बहुत बड़े दिल वाले और बेहद अच्छे इंसान थे।

पढ़ें   फॉर्च्यूनर की जगह ‘स्कॉर्पियो’ में दिखे CM साय: काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां, बोले- पुरानी गाड़ियां दे रही थीं जवाब

कब और कहां देखें शो?

‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ का प्रसारण इस शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर होगा। इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *