21 Nov 2026, Sat

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पीछे से पिकअप में घुसी एंबुलेंस, पांच लोगों ने गंवाई जान

बाराबंकी
 यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जिसमें एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के गेरावां गांव के पास हुआ। राजस्थान के जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस सवार लोग राजस्थान से शव लेकर अपने पैतृक गांव पश्चिम बंगाल जा रहे थे। लंबी यात्रा के दौरान चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किमी .53 पर एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक करते हुए उसमें पीछे से टकरा गई। हादसे में शव के साथ जा रहे चार लोगों और एंबुलेंस चालक की जान चली गई। मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के निवासी हैं, जबकि दो राजस्थान के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से भिड़ी एंबुलेंस
पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आगे जा रही पिकअप भी पीछे से डाला समेत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, हालांकि उसमें सवार किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया गया।

पढ़ें   आज दंगाइयों को सम्मानित नहीं किया जाता, उसके दगापन का उपचार किया जाता है, उसको दाग दिया जाता है: सीएम योगी

मृतकों की पहचान

– अमिनूर हक (40), पुत्र अब्दुल हुसेन, निवासी मध्य बाला भूत, कूच बिहार, पश्चिम बंगाल

– रुपिक (50), पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी मुल्लि बाला भूत, थाना सुकनस पूफानगंज, पश्चिम बंगाल

– मकबूल खान (62), पुत्र शुभान, निवासी कन्नी बस्ती, जवाहर नगर, जयपुर, राजस्थान

– हरिओम (33), पुत्र जयसिंह, निवासी पीपल खेर, अलवर, राजस्थान

– आलम, एंबुलेंस चालक
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा

घना कोहरा के कारण आपस में भिड़ीं गाड़ियां, 3 की मौत
इससे पहले आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरूद्दीनपुर गांव पास गुरुवार की सुबह करीब सात बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। घना कोहरा के कारण सात वाहन आपस में टकरा गई। ट्रेलर में पीछे से एक निजी स्लीपर बस टकराने से बस चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली से पटना जा रही थी, अधिकतर घायल यात्री गाजीपुर जनपद के निवासी हैं। घटना के बाद यूपीडा, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम बचाव के लिए पहुंची। छह एंबुलेंस से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *