21 Nov 2026, Sat

मुख्यमंत्री से सीधे कह सकेंगे अपनी समस्या: 26 नवंबर को रायपुर में जनदर्शन, दोपहर 2 बजे तक आमजनों से मिलेंगे साय

 

रायपुर, 21 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।

मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

Share
पढ़ें   3.42 करोड़ के मुआवजा घोटाले में बिलासपुर RTO सस्पेंड : कांग्रेस सरकार में SDM रहते की थी जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी, सरकार को हुआ बड़ा नुकसान

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *