22 Nov 2026, Sun

जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन

रायपुर
जिला मुख्यालय कांकेर में 23 नवम्बर और 24 नवम्बर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत 23 नवम्बर को जूनियर वर्ग तथा 24 नवम्बर को सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में होंगी। वहीं फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में तथा तीरंदाजी की प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी।

Share
पढ़ें   रायपुर में आतंकी फंडिंग नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई : राजू खान की 6.34 लाख की संपत्ति अटैच, पाकिस्तान के खालिद के इशारे पर बैंक खातों से सिमी-इंडियन मुजाहिद्दीन तक पहुंचते थे 48.82 लाख रुपए

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *