23 Nov 2026, Mon

अनुकंपा नियुक्ति से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

शासकीय सेवकों के आश्रितों को रोजगार देकर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की पहल
शहडोल के 22 परिवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर दी गई नियुक्ति

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार शासकीय सेवकों के निधन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके आश्रितों को आजीविका का स्थायी साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। इस पहल से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही भविष्य के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

इसी क्रम में शहडोल जिले में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत नवंबर माह में 22 हितग्राहियों को विभिन्न पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने हितग्राहियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए।

अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले हितग्राहियों में सुमन अहिरवार, जितेन्द्र कुमार, शिशिर लाल बनवासी, राजकुमार मौर्य, राहुल सिंह, अनुप सिंह, श्रीमती नीतू सिंह, सुदर्शन किशोर, सुरेश प्रसाद केंवट, आशीष कुमार मासिव, आशुतोष बहादुर सिंह, कु. आरती द्विवेदी, दीन नारायण द्विवेदी, गौरव कुमार सिंह, छत्रेन्द्र शुक्ला, आनंद कुमार प्रजापति, कु. साक्षी सिंह, आनंद कुमार भगत, रवि सिंह परस्ते, मनीष सिंह, कु. अंकिता शुक्ला एवं धर्मेन्द्र कुमार तिवारी शामिल हैं।

विभिन्न शासकीय संस्थानों में मिली पदस्थापना
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हितग्राहियों को भृत्य, प्रयोगशाला परिचारक, सहायक ग्रेड-3 एवं प्राथमिक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उनकी पदस्थापना शासकीय विद्यालयों एवं संबंधित संस्थानों में की गई है। बुढार, सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों में नियुक्तियां की गई हैं। हितग्राहियों को उनके निवास के समीप संस्थानों में पदस्थापना देने का भी प्रयास किया गया है, जिससे उन्हें पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिल सके।

पढ़ें   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

परिवारों को मिला भविष्य के प्रति विश्वास
अनुकंपा नियुक्ति कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता का महत्वपूर्ण माध्यम है। परिवार के सदस्य के निधन के बाद शासकीय सेवा का अवसर उनके लिए आजीविका का स्थायी साधन बनने के साथ ही सम्मानपूर्वक जीवन आगे बढ़ाने और भविष्य के प्रति विश्वास का आधार भी बन रहा है।

 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *