23 Nov 2026, Mon

कृष्णबाग कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई, 42 परिवारों के घरों पर चला बुलडोजर; बेघर हुए रहवासी

इंदौर

सोमवार की सुबह कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। जिन मकानों को बनाने और सजाने में लोगों ने जिंदगी की कमाई लगा दी, उन्हीं आशियानों को अपनी आंखों के सामने मलबे में तब्दील होते देख लोग खुद को संभाल नहीं पाए। कोई टूटते मकान को एकटक देख रहा था तो कोई अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहा था।

महिलाएं रोते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती रहीं। कुछ लोग तो घर छोड़ने को तैयार ही नहीं थे। प्रशासनिक अमले ने उन्हें समझाकर बाहर निकाला, जिसके बाद पोकलेन मशीनों ने मकानों को जमींदोज करना शुरू कर दिया। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली कार्रवाई में 42 मकानों को तोड़ा गया, जबकि हाई कोर्ट से राहत मिलने के कारण 22 निर्माणों को छोड़ दिया गया। 

Share
पढ़ें   किसके दबाब में कार्रवाई करने से बच रहे विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 2023 की गलत जानकारी भेजने वालों स्वास्थ्य मंत्री

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *