रायपुर, 22 नवंबर 2026। राजधानी के होटल सयाजी रायपुर में वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह के साथ क्रिसमस उत्सव की शुरुआत हो गई। उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन में होटल के अतिथियों, शहर के कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
समारोह में क्रिसमस से पहले केक तैयार करने की पारंपरिक रस्म निभाई गई। इस दौरान होटल की फूड एंड बेवरेज टीम ने केक मिक्सिंग की परंपरा और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस प्रक्रिया में सूखे मेवे, नट्स, मसाले और अन्य सामग्रियों को पहले से मिलाकर रखा जाता है, जिससे क्रिसमस केक में खास स्वाद और सुगंध आती है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 12 फीट लंबी मेज रही, जिसे विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों, नट्स, रम, वाइन और अन्य सामग्रियों से सजाया गया था। मेहमानों ने होटल की टीम के साथ मिलकर केक मिक्सिंग की पारंपरिक रस्म में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन में मनोरंजक खेल, विभिन्न गतिविधियां, उपहार और फेस्टिव हैम्पर्स भी आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर सयाजी रायपुर के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस मयंक मंडेला ने कहा कि केक मिक्सिंग समारोह त्योहारों के मौसम का स्वागत करने और खुशी, गर्मजोशी व एकजुटता की परंपराओं के जरिए लोगों को जोड़ने का अवसर है। सयाजी रायपुर में आतिथ्य का उद्देश्य केवल मेहमानों को यादगार अनुभव देना नहीं, बल्कि ऐसे पल तैयार करना भी है, जो लोगों को करीब लाएं और त्योहारों की खुशियां साझा करने का मौका दें।
केक मिक्सिंग समारोह के जरिए सयाजी रायपुर ने परंपरा, उत्साह और आपसी जुड़ाव के साथ क्रिसमस सीजन का स्वागत किया।


