रायपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे।
जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से आने वाले लोग अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री साय नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे तथा उनके त्वरित और उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

इस पहल के जरिए आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। जनदर्शन में नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों और जनहित के मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।



