25 Nov 2026, Wed

किसानों के खातों में पहुंचेगी धान की कीमत: 23 नवंबर तक 2.78 लाख टन खरीदी, एक दिन में खरीदा 63 हजार टन धान

रायपुर, 25 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। चालू खरीफ सीजन में अब तक प्रदेश में 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, लगभग 71 हजार किसानों ने अपना धान बेचा है।

इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश के 2,461 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो गई है। 23 नवंबर तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में किसानों को 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 23 नवंबर तक प्रदेश के 70 हजार 979 किसानों से कुल 2 लाख 78 हजार 010 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, 23 नवंबर को एक ही दिन में 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

पढ़ें   टिकरापारा में अपराधियों के हौसले बुलंद : वार्ड पार्षद के भतीजे सददाम अख्तर पर धमकाने और मारपीट के गंभीर आरोप; थाना प्रभारी पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप, स्थानीय जनता में आक्रोश

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *