26 Nov 2026, Thu

iQOO इंडिया का Instagram अकाउंट अचानक खाली, हैकिंग या iQOO 16 लॉन्चिंग की तैयारी?

Vivo के सब ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाला iQOO मोबाइल ब्रांड एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इस बार चर्चा में आने की वजह कोई नया स्मार्टफोन नहीं है बल्कि कंपनी का इंस्टाग्राम अकाउंट है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर्स ने iQOO इंडिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है. कंपनी का पोस्ट सेक्शन खाली नजर आ रहा है, जिसकी वजह से बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं कि क्या iQOO इंडिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है.

Instagram पर 14 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन अकाउंट पर कोई भी पोस्ट नहीं है. पेज पर लिखा आ रहा है कि अभी तक कोई पोस्ट नहीं है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रोफाइल पर 56 पोस्ट लिखे नजर आ रहे हैं, लेकिन पोस्ट ग्रिड में कोई कंटेंट नजर नहीं आ रहा है. यहां तक कि प्रोफाइल हाइलाइट भी खाली नजर आ रहे हैं.

कुछ यूजर्स ने ये भी सवाल खड़ा किया है कि क्या iQOO इंडिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. कंपनी के इंस्टाग्राम पेज से अचानक पूरा कंटेंट गायब हो गया है.

अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा चुके पोस्ट को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. एक यूजर्स का कहना है कि ब्रांड कुछ बड़ा करने जा रहा है, जिसके लिए कंपनी ने ये तैयारी शुरू की है. एक यूजर्स ने बताया है कि कई ब्रांड बड़े-बडे़ कैंपेन से पहले अपने सोशल मीडिया पेज के पुराने पोस्ट अर्काइव या रिसेट कर देते हैं. एक यूजर्स ने बताया है कि क्या ये  iQOO 16 की लॉन्चिंग की तैयारी है.

पढ़ें   भारत में बदलेगा नेविगेशन का अनुभव, Apple Maps में जुड़ेंगे 300 3D लैंडमार्क और लोकल भाषा

iQOO 16 की लॉन्चिंग की तैयारी में कंपनी?
iQOO 16 को लेकर कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह फोन भारत में लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल डेट कंफर्म नहीं की है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iQOO 16 दिसंबर और जनवरी महीने के दौरान लॉन्च किया जा सकेगा.

iQOO ने अभी इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. iQOO एक चाइनीज ब्रांड है और परफोर्मेंस्ड स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है.

iQOO  16 की शुरुआती कीमत
iQOO 16 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 5,999 ( करीब 84,000 रुपये) है. कई रिपोर्ट्स में संभावना जताई है कि iQOO 16 की कीमत 1 लाख रुपये तक हो सकती है. इस स्मार्टफोन का मुकाबला प्रीमियम क्लास के स्मार्टफोन से होगा.

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *