26 Nov 2026, Thu
Breaking News

छत्तीसगढ़ बना उद्योगों का नया हब: 3 साल में 3,271 नए उद्योग लगे, 54 हजार लोगों को रोजगार मिला, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए

रायपुर, 26 नवंबर 2026/ वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन एवं सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग रजत कुमार ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘औद्योगिक विकास नीति 2024-30’ (रोजगार आधारित नीति), प्रशासनिक सुधारों और सिंगल विंडो व्यवस्था के चलते निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से विस्तार हुआ है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, प्रदेश में 8.85 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव (309 प्रस्ताव) सामने आए हैं, जिनसे आगामी वर्षों में करीब 2 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इनमें से 192 प्रोजेक्ट्स उन्नत चरण में हैं, 160 का क्रियान्वयन जारी है और 32 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। बताया गया है कि 51 प्रतिशत निवेश थ्रस्ट सेक्टर्स में और 49 प्रतिशत ट्रेडिशनल सेक्टर्स में है, जबकि 24 जिलों में कार्य प्रारंभ हुआ है।

3,271 नए उद्योगों की स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि राज्य में उद्योगों की स्थापना को गति देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसकी बदौलत छत्तीसगढ़ आज राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इसके अतिरिक्त 160 से अधिक उद्योगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 32 उद्योगों में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ में पहली बार कई नए क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत और निवेश की संभावनाएं विकसित हुई हैं। इनमें गारमेंट सेक्टर, चॉकलेट निर्माण, एआई डेटा सेंटर पार्क, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, ग्लोबल बीपीओ, इंट्राओकुलर लेंस निर्माण तथा सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पढ़ें   महाराष्ट्र और झारखंड में CM विष्णुदेव साय संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान : BJP के स्टार प्रचारकों में शामिल CM करेंगे चुनावी सभा, झारखंड और महाराष्ट्र में 23 को आयेंगे परिणाम

उद्योगों को आर्थिक प्रोत्साहन

मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1,594 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की गई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए राज्य में वर्तमान में 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,500 से ज्यादा स्टार्टअप पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए हैं। विनिर्माण सूक्ष्म इकाई को 100 प्रतिशत व सेवा सूक्ष्म इकाई को 150 प्रतिशत स्थायी पूंजी निवेश लाभ, महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति सूक्ष्म इकाइयों को प्रारंभिक पूंजी हेतु 25 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी, ब्याज मुक्त ऋण तथा ‘उद्यम क्रांति योजना’ (प्रारूप प्रक्रियाधीन) शामिल हैं।

निर्यात में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने बताया कि राज्य से होने वाले निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश का निर्यात 16,681 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,715 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए प्रदेश के 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक क्षेत्र और पार्क स्थापित किए गए हैं।

एक क्लिक पर 210 से ज्यादा सेवाएं और नए क्षेत्रों पर फोकस

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन एवं सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वन-क्लिक के जरिए 210 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ अब राज्य सरकार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते हुए आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश के नए अवसर तैयार कर रही है।

वन क्लिक व लैंड सिस्टम के तहत 25 विभागों की 210 सेवाएं व अनुदान ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 28 दिनों में प्रोत्साहन राशि वितरण, 7,000 आवेदन स्वीकृत (बस्तर से आवेदनों में 102 प्रतिशत वृद्धि) और निवेशक संतुष्टि रेटिंग 4.07/5 दर्ज की गई है। ऑनलाइन लैंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 1,548 एकड़ भूमि का डिजिटल आवंटन तथा 100 प्रतिशत GIS एकीकृत भूमि अभिलेख की व्यवस्था की गई है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय 375 एम्बुलेंस को दिखाएंगे हरी झंडी, धरसींवा में तहसील कार्यालय का उद्घाटन, शाम को कुंवरगढ़ महोत्सव और महावीर जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम...

रिफॉर्म्स व स्टार्टअप

सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026, जन विश्वास एक्ट 2025 (279 अपराध गैर-आपराधिक, दो संस्करण लागू करने में देश में प्रथम), उद्योगों का जोखिम आधारित वर्गीकरण, 17,893 मामलों में स्व-प्रमाणन, भू-डायवर्जन की अनुमति समाप्त होना और 3 लाख से अधिक मामलों में स्वचालित नामांतरण जैसे सुधार लागू किए गए हैं। ‘छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30’ के तहत 2,700 पंजीकृत स्टार्टअप्स और 7 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एमओयू शामिल हैं।

निर्यात में वृद्धि और राष्ट्रीय रैंकिंग

सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रजत कुमार ने बताया कि प्रदेश का निर्यात 2023-24 के 16,681 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 18,715 करोड़ रुपये (12.19 प्रतिशत वृद्धि) हुआ है। चीन को 12,000 टन कॉपर कन्संट्रेट, कोस्टा रिका को FRK, पापुआ न्यू गिनी को चावल और यूके में हर्बल उत्पादों के निर्यात के साथ ‘निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ अधिसूचित की गई है तथा सभी 33 जिलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए हैं।

इसी तरह पीएम गति-शक्ति योजना के 47 यूज केस और 30 टूल्स का उपयोग हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में नियामकीय सुगमता व संस्थागत वातावरण में प्रथम स्थान, Deregulation 2.0 (28 प्राथमिकता क्षेत्रों में सुधार) में दूसरा स्थान, LEADS 2025 (लॉजिस्टिक्स) में लैंडलॉक्ड राज्यों में ‘High Performer’ तथा BRAP 2024 में 4 श्रेणियों में ‘Top Achiever’ की उपलब्धि मिली है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed