7 Jun 2026, Sun

महाराष्ट्र और झारखंड में CM विष्णुदेव साय संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान : BJP के स्टार प्रचारकों में शामिल CM करेंगे चुनावी सभा, झारखंड और महाराष्ट्र में 23 को आयेंगे परिणाम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अक्टूबर 2024

भारतीय जनता पार्टी ने महराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

 

 

File photo

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाराष्ट्र और झारखंड में दीपावली के बाद चुनावी रैली और सभा करते नजर आएंगे । मीडिया24 न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार झारखंड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ज्यादा चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे, क्योंकि उनका पूरा क्षेत्र झारखंड बॉर्डर में आता है और झारखंड में भी आदिवासी समाज के लोगों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में झारखंड में विशेष रूप से विष्णुदेव साय की रैलियां और सभा ज्यादा होंगी ।

कब हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव?

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।

झारखंड में चुनाव कब?

झारखंड की 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 81 सदस्यीय मौजूदा झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। फिलहाल राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार है। यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है। झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी।

पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने गरियाबंद के मड़ेली से जनता के बीच रखा डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड : 267 करोड़ की घोषणाएं, सुशासन तिहार में समाधान शिविर से दिखाई योजनाओं की ग्राउंड रियलिटी
File pic

पिछले चुनाव के नतीजे

झारखंड में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में भाजपा 25 सीट पर सिमट गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव हार गए थे।

Share