27 Nov 2026, Fri

Video Breaking ; CGPSC अध्यक्ष को लेकर CM विष्णुदेव का बड़ा बयान, बस इंतज़ार करिये..धान खरीदी पर भी बोले CM

मीडिया24 डेस्क, रायपुर

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद और बलरामपुर जिले के दौरे पर रवाना हुए, जहां वे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लेकिन दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री ने विकास से लेकर सियासत तक हर मुद्दे पर अपनी बात रखी।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के संसद से जुड़े बयान पर सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हार से बौखलाए लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं।

 

वहीं, CGPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने जल्द फैसला होने का भरोसा दिया।

https://www.instagram.com/reel/DgPDOQ8OkQt/?gwpx=MWxhNWZ3eTE5NXVxeg==

धान खरीदी पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां ऑनलाइन टोकन से धान खरीदी की व्यवस्था है। इतना ही नहीं, किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी सीमा में धान नहीं बेच पाता है, तब भी उसे धान बोनस की राशि दी जाती है।

Share
पढ़ें   कोपरा जलाशय को मिलने वाला है बड़ा दर्जा : रामसर साइट बनने की दिशा में बड़ी पहल<br>राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *