28 Nov 2026, Sat

प्रवासी श्रमिकों पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सात लाख का डाटा तैयार, विशेष शिविर लगेंगे

पटना
राज्य में असंगठित क्षेत्र के 50 लाख श्रमिकों का आधार आधारित डाटा बैंक बनेगा। इस डाटा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से शेयर किया जाएगा।

ताकि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं का पूरा लाभ उन निबंधित श्रमिकों तक पहुंचाया जा सके। प्रत्येक श्रमिक का ब्योरा में अकुशल, कुशल व अतिकुशल श्रमिक के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही, प्रवासी श्रमिकों का भी ब्योरा संग्रह किया जाएगा। अभी तक सात लाख प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार हो चुका है। सभी जिलों में विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन कराया जाएगा।

विश‍ेष श‍िवि‍र के लिए तैयार हो रहा कैलेंडर
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा विशेष शिविर को लेकर कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इन शिविरों में जिला स्तर के ऑपरेटरों को तैनात किया जाएगा।

जिला श्रमाधीक्षक की निगरानी में श्रमिकों का पंजीयन होगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव डाॅ. चंद्र भूषण कुमार ने बिहार सरकार से कहा है कि श्रमिकों का एकीकृत डाटा शेयर करें तो इससे रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराने में मदद मिलेगी।

श्रमिकों को सही दिशा में मार्गदर्शन दिया जा सकेगा। इससे रोजगार तलाश रहे विशेषकर युवाओं को अपनी योग्यता, जरूरत और पसंद के अनुसार नौकरी चुनने में सहूलियत होगी।

युवाओं को रोजगार तलाशने में म‍िलेगी सहायता  
स्थानीय स्तर पर रोजगार तलाशने की सुविधा भी युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, जहां वे अपने घर से निर्धारित दूरी के भीतर उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

केंद्र सरकार के निर्देश में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन करें और उसके बारे में प्रचार-प्रसार भी करें। अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करें।

पढ़ें   एटीपी फाइनल्स में शेल्टन-अलकराज की भिड़ंत तय, यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल का रोमांचक रीमैच देखने को मिलेगा

 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *