29 Nov 2026, Sun

दिसंबर में बैंकिंग कामकाज पर छुट्टियों का असर, 19 दिन बैंक रहेंगे बंद; देखें RBI का कैलेंडर

नई दिल्ली
अगर आप नवंबर 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2026 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस महीने दिवाली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिस वजह से कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में बैंक बंद रहेंगे। 

खास बात यह है कि RBI की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत राज्य और शहर के हिसाब से तय होती हैं. यानी जिस राज्य में जो त्योहार है, वहां उसी दिन बैंक बंद रहेगा. इसके अलावा सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहता है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की लिस्ट चेक करना बेहद जरूरी है। 

दिसंबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 दिसंबर – Indigenous Faith Day / State Inauguration Day: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर और नगालैंड के कोहिमा में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। 

3 दिसंबर – Feast of St. Francis Xavier: गोवा की राजधानी पणजी में इस पर्व पर बैंकों में अवकाश रहेगा. सेंट फ्रांसिस जेवियर गोवा के संरक्षक संत माने जाते हैं, इसलिए यहां यह बड़ा त्योहार है। 

9, 10, 11 दिसंबर – Losoong / Namsoong: सिक्किम के गंगटोक में लगातार तीन दिन लोसूंग / नामसूंग के चलते बैंक बंद रहेंगे. यह सिक्किम का प्रमुख त्योहार है, जिसे सिक्किमी नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। 

पढ़ें   रायपुर: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हड़कंप, मरीज ने खिड़की तोड़कर छलांग लगाने की कोशिश, कर्मचारियों ने समय रहते बचाई जान

12 दिसंबर – Death Anniversary of Pa Togan Nengminja Sangma: मेघालय के शिलांग में पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। 

18 दिसंबर – Death Anniversary of U SoSo Tham: शिलांग में ही यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर भी बैंकों में अवकाश रहेगा। 

19 दिसंबर – Goa Liberation Day: पणजी में गोवा मुक्ति दिवस पर बैंक बंद रहेंगे. इसी दिन 1961 में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली थी। 

24 दिसंबर – Christmas Eve: आइजोल, शिलांग और कोहिमा समेत पूर्वोत्तर के कई शहरों में क्रिसमस ईव पर बैंक बंद रहेंगे। 

25 दिसंबर – Christmas: क्रिसमस के मौके पर देश के लगभग सभी राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसमें अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा शामिल हैं। 

26 दिसंबर – Christmas: आइजोल में क्रिसमस के दूसरे दिन भी बैंक बंद रहेंगे। 

30 दिसंबर – Death Anniversary of U Kiang Nangbah: शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंकों में अवकाश रहेगा। 

31 दिसंबर – New Year's Eve: आइजोल और शिलांग में न्यू ईयर ईव पर बैंक बंद रहेंगे। 

वीकेंड हॉलिडे लिस्ट
महीने में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है. इसलिए 12 और 26 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 6, 13, 20 और 27 को रविवार की छूट्टी रहेगी। 

बैंक बंद रहें, तो भी नो टेंशन
अगर आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे और आपको पैसों के लेन-देन से जुड़े काम कराने हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं छुट्टी के दिन भी चालू रहती हैं. आप पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे काम ऑनलाइन कर सकते हैं. लेकिन चेक क्लीयरेंस, DD, कैश जमा-निकासी जैसे कामों के लिए आपको अगले वर्किंग डे का इंतजार करना होगा। 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *