29 Nov 2026, Sun

टीएमसी के अभिषेक बनर्जी पर पुलिस का शिकंजा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्जी वीडियो दिखाने पर एफआईआर दर्ज

कोलकाता
जोड़ा फूल और पार्टी के नाम पर दावा ठोकने के लिए एफिडेविट तैयार करने में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर ममता गुट ने ऋतब्रत बनर्जी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर ही फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बताया कि पूर्व बर्धमान के कालना थाने में शिकायत मिली है कि अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन फर्जी वीडियो दिखाए थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्जी वीडियो दिखाने का आरोप
पुलिस ने कहा, अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि बागी गुट के लिए फर्जी एफडेविट तैयरा करने में पुलिसकर्मियों ने मदद की थी। फर्जी वीडियो के जरिए अभिषेक बनर्जी ने पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की है। ऐसे में उनके खलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और राज्य की साइबर क्राइम विंग ने जांच शुरू कर दी है।

अभिषेक बनर्जी ने क्या लगाए थे आरोप
टीएमसी ने आरोप लगाया था कि पार्टी पर दावा पेश करने वाले अरूप रॉय और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस थानों में फर्जी हलफनामे तैयार कराकर निर्वाचन आयोग को सौंपे हैं। पार्टी ने अदालत से इस आपराधिक कृत्य पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की। पार्टी के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने संयुक्त सचिव डेरेक ओब्रायन और लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के साथ कुछ वीडियो साझा किए। उन्होंने दावा किया कि इन वीडियो में पुलिस थानों में हलफनामे तैयार किए जाने के दृश्य हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हलफनामे और अन्य दस्तावेज सीधे निर्वाचन आयोग को सौंपे गए, लेकिन उसे इनकी प्रतियां तक नहीं दी गईं।

पढ़ें   छात्र संसद से पेपरलेस कार्यप्रणाली तक, झारखंड विधानसभा के 26 साल में बदली सदन की तस्वीर

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि जिन लोगों के नाम से ये हलफनामे दाखिल किए गए, उन्हें इनके बारे में कोई जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि हलफनामों पर लोगों के हस्ताक्षर और नोटरी के नाम तथा हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। उन्होंने सवाल किया, 'क्या आपने कभी देखा है कि सत्तारूढ़ दल की पुलिस विपक्ष की ओर से हलफनामे दाखिल कर रही हो? अगर देश में कानून बचा है तो अदालत को इस जालसाजी पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। स्वतंत्र भारत में इससे बड़ा अपराध और क्या हो सकता है?'

हाई कोर्ट से लगा था ऋतब्रत बनर्जी को झटका
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी। अदालत ने अध्यक्ष को 10 दिन के भीतर इस मामले में नये सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने विपक्ष के मुख्य सचेतक के रूप में अखरुज्जमां की नियुक्ति भी रद्द कर दी थी। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इन हलफनामों को दबाव बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने के मकसद से तैयार किया गया। (एजेंसी से इनपुट्स के साथ)

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *