सांकेतिक धरना : इस जनपद पंचायत में सचिवों ने सांकेतिक धरना औऱ रैली प्रदर्शन किया

Latest

गिरीश शर्मा
खैरागढ़ राजनांदगांव छत्तीसगढ़

गंडई पंडरिया-छत्तीशगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के जनपद पंचायत छुईखदान के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत सचिवों ने जनपद पंचायत छुईखदान के सामने आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवम रैली का आव्हान किया था ।सांकेतिक हड़ताल के दौरान सभी ने बारी बारी अपना विचार रखा और बताया कि लम्बे अर्से से सचिवों ने अपने हक में मांग रखा है कि पंचायत सचिवों का शासकीयकरन होना चाहिए।संघ ने मांग किया था कि 2 वर्ष की परीक्षा अवधि के बाद सम्बन्धित सचिवो को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाय।चुकी हम 29 विभाग का 200 से अधिक प्रकार का काम करते है।पर हमारे हक में उचित कदम शासन द्वारा नही उठाया जाता है जबकि पंचायत सचिव के साथ नियुक्त सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मियों को शासन द्वारा नियमितीकरण कर दिया गया केवल हम पंचायत सचिवों का शासकीयकरण नही किया गया है।इसलिए हमें अधिकारों के लिए लगातार डटे रहना होगा।इसी के साथ बताया गया कि आज के धरना प्रदर्शन के बाद भी अगर सचिवों के मांग पर शासन कोई उचित कदम नही उठाती है तो आने वाले 26 दिसम्बर को संघ द्वारा काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जायेगा।
हड़ताल के दौरान सरपंच संघ के छुईखदान ब्लॉक के अध्यक्ष नन्द जंघेल भी आये और सचिवों की लड़ाई में अपना समर्थन दिया है।
आज के सांकेतिक धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप नीलेश सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान,कोषाध्यक्ष जिला संघठन,सहसचिव,छ. ग.प.स.संघ ,लोकेश जंघेल सचिव जनपद पंचायत छुईखदान,संगठन सचिव जिला संगठन राजनाँदगाँव,आत्मा साहू,लाला जंघेल,शिव नेवार,झुमुक साहू,अशोक साहू सहित 90 से अधिक सचिव उपस्थित रहे थे ।।

Share
पढ़ें   CG BREAKING : दिल्ली के लिए रवाना हुए CM बघेल ने बीजेपी पर किया पलटवार...कहा : "विरोधियों को रौंद देना चाहती है भाजपा"