कवर्धा में आदिवासीयों के साथ पुलिसिया कार्यवाही और आदिवासियों पर पुलिस द्वारा लाठी बरसाये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जाहिर की नाराजगी, विष्णुदेव का सवाल : ” भूपेश तय करें की वे माफ़ियाओं के हितैषी है या आदिवासियों प्रदेश वासियों के “

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को न्याय का नारा दे कर अन्याय करने वाली सरकार बताया हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने यह बातें कवर्धा में आदिवासीयों के साथ पुलिसिया कार्यवाही और आदिवासियों पर पुलिस द्वारा लाठी बरसाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कही। उन्होंने कवर्धा की घटना को दुखद दुर्भग्यपूर्ण व आदिवासी समाज के साथ अन्याय करार दिया हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में रेत माफिया का राज़ चल रहा हैं और सरकार की कार्यप्रणाली और न्याय के नारे से स्पष्ठ हैं कि छत्तीसगढ़ में न्याय सिर्फ माफ़ियाओं को ही मिल रहा हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कवर्धा मामले में रेत माफिया, रेत चोरी की बात का सामने आना और बेवज़ह बेकसूर आदिवासी भाई को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाना मारपीट करना उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर तो सवाल उठाती ही हैं, प्रदेश सरकार की भी न्याय व्यवस्था की पोल खिलती हैं और प्रदेश में चल रहे अन्याय और माफ़िया राज को प्रमाणित करती हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए पूछा हैं कि कब होगा न्याय? उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा रेत माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि माफ़ियाओं को संरक्षण देने वाली भूपेश सरकार को अन्याय बंद करना चाहिए। क्या यही हैं भूपेश सरकार के 2 वर्ष की उपलब्धि जहां निर्दोष आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं, खुलेआम आदिवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा हैं। क्या इसी दिन और ऐसे अन्याय के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी भूपेश बघेल को बताना चाहिए?

 

 

पढ़ें   वसुधैव कुटुंबकम का भाव लेकर चलें, समाज का प्रत्येक व्यक्ति परिवार के समान है - अरुण साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद आदिवासियों के साथ अन्याय का यह कोई पहला मामला नहीं हैं इससे पूर्व भी जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव और उनके साथियों को बंधक बनाकर रेत माफिया द्वारा पिटाई करने के मामले में भी सरकार की लापरवाही उजागर हुई थी। पीड़ित को न्याय की गुहार लगाने मीडिया का सहारा लेना पड़ा था। कवर्धा मामले में भी न्याय मांगने गए आदिवासियों को प्रताड़ित किया गया उनपर लाठियां बरसाई गयी, उन्हें बलपूर्वक खदेड़ना गया, खुलेआम अन्याय किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि अपने आपको आदिवासियों का हितैषी बताने वाली भूपेश सरकार में लगातार आदिवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं, उनके साथ अन्याय हो रहा हैं ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं हैं जहां न्याय मांगने वालों पर लाठियां बरसाई जाती हैं। भूपेश बघेल को पहले यह तय कर बताना चाहिए कि उनकी सरकार माफ़ियाओं की हितैषी हैं या आदिवासियों और प्रदेश वासियों की।

Share