8 Mar 2026, Sun

BJP ने किया अपने मोर्चों और कार्यकारिणी का एलान, बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने अकबर तिगाला

डेस्क

बालोद, 02 जनवरी

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश के संगठन और मोर्चों के सदस्यों का ऐलान किया है । प्रदेश के अनेक संगठनों में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है । बालोद जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का प्रभार अकबर तिगाला को दिया गया है । अकबर तिगाला लगातार जिले में सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में रहे है । आपको बता दे कि लगातार अकबर तिगाला भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे है जिसको देखते हुए आज इन्हें इस पद का दायित्व सौंपा गया है।

जिले में तिगाला के अलसंख्यक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है । कार्यकर्ताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में अब नए जोश और उमंग के साथ काम किया जाएगा । कार्यकर्ताओं का कहना है कि अकबर तिगाला शुरू से ही जागरूक कार्यकर्ता रहे है उसका लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा ।

अकबर तिगाला ने अध्यक्ष बनने पर पार्टी के वरिष्ठजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी शिद्दत से करूँगा और आने वाले दिनों में पार्टी को मजबूत करने के साथ प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के सामने पेश करने पूरा प्रयास करूंगा ।

 

 

Share
पढ़ें   EXCLUSIVE : BJP में प्रदेश अध्यक्ष के बाद बदले जाएंगे ज़िलों के अध्यक्ष, 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार, जे पी नड्डा और अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़

 

 

 

 

 

You Missed