11 Mar 2026, Wed
Breaking

राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण हेतु भाजपा कार्यकएताओं की बैठक, स्वेच्छा अनुदान राशि के लिए लोगों से की है ये अपील

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गंडई के वार्ड नंबर 6 के हनुमान मंदिर परिसर में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक भाजपा के निर्देशानुसार नगर में प्रत्येक 3 वार्डों में एक प्रभारी की नियुक्ति हुई है 6,7,8 के प्रभारी राकेश ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में बैठक रखा गया था बैठक में प्रत्येक वार्ड में 3 से 4 कार्यकर्ताओं का चयन किया गया वह उन्हें निर्देश दिया गया कि राम मंदिर के निर्माण कार्य में प्रत्येक कार्यकर्ता को दान के रुप में चंदा संग्रहित करना है जिसकी तारीख पूरे नगर में 31 जनवरी तय की गई है सभी दरवाजों में जाकर संग्रहण करना है इस चंदा संग्रहण का उद्देश्य श्री राम मंदिर के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों का योगदान हो जिसमें ₹10 से लेकर स्वेच्छा अनुसार राशि दान के रुप में दी जा सकती है भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दान की गई राशि की पावती कूपन के रूप में दानदाताओं को प्रदान की जाएगी बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अश्वनी ताम्रकार ,मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार , राकेश ताम्रकार, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, राजेश मेहता, राकेश जयसवाल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर करता राज्य : छत्तीसगढ़ में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हुई एक और बड़ी उपलब्धि, ईलेक्ट्रोफिजियोलॉजी उपचार में छत्तीसगढ़ के एसीआई को केरल के साथ मिला 5वां स्थान

 

 

 

 

 

You Missed