प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 जनवरी 2021

छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा ने विवादित बयान दिया है ।दरअसल मंत्री कवासी लखमा ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बेशर्म पार्टी है । कवासी लखमा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी, रमन सिंह और प्रदर्शन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए यह सभी जनता को बेवकुुफ़ बनाने का काम कर रहे हैं ।
लखमा ने सीएम भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि वो सबसे अच्छे मुख्यमंत्री है । लखमा ने केंद्र सरकार को निशाने में लेते हुए कहा कि जानबूझकर केंद्र लगातार धान खरीदी को लेकर प्रदेश की सरकार को परेशान कर रही है ।
देखें वीडियो …आखिर क्या कहा मंत्री कवासी लखमा ने





