8 Mar 2026, Sun
Breaking

नियुक्ति : होटल फ्लोरेंस के मालिक अवध लाल शुक्ला को मिली नई जिम्मेदारी, वर्ल्ड शेफ चॉइस फेडरेशन में छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष का मिला दायित्व

डेस्क

रायपुर, 25 जनवरी 2021

होटल फ्लोरेंस के मालिक मास्टर शेफ अवध लाल शुक्ला को वर्ल्ड शेफ चॉइस फेडरेशन छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष चुना गया है । आपको बता दें कि अवध लाल शुक्ला काफी लंबे समय से खाने की अलग-अलग वैरायटी बनाने के लिए जाने जाते हैं ।
अवध लाल शुक्ला को मिले इस नए दायित्व के लिए परिवार वालों के साथ उनके चाहने वालों ने बधाई दी है । अवध लाल शुक्ला ने मिले इस नए दायित्व पर कहा कि जो दायित्व मिला उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा । मैं खुश हूं कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दो गई है ।
आपको बताते चले कि अवध लाल शुक्ला मास्टर शेफ होने के साथ साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रोजेक्ट से भी जुड़े है और बतौर कांट्रेक्टर इस योजना में काम भी करते है ।

Share
पढ़ें   "हमारे कार्यकर्ता पूरी लगन से तैयारी कर रहे हैं" स्थानीय निकाय चुनाव पर बोले नितिन नबीन

 

 

 

 

 

You Missed