7 Mar 2026, Sat

मंगलभवन की स्वीकृति के लिए संसदीय सचिव व मुख्यमंत्री के प्रति एल्डरमैन ने किया आभार व्यक्त

घनश्याम सोनी

बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक 11 में प्रस्तावित डॉ भीम राव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन के बारे में बताते हुए एल्डरमैन राजीव गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री जी एक वर्ष पूर्व श्रीकोट दौरा के दौरान घोषणा व शिलान्यास भी किया गया था जो लगातर क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से राजपुर नगरवासियों को सौगात के रूप में मिला है ..उन्होंने कहा कि करीब पचहत्तर लाख रुपये की लागत से होने वाले मंगल भवन का सौगात राजपुर जैसे छोटे जगह ही नही बल्कि पूरे सामरी विधानसभा के लिए गर्व की बात है इस सौगत के लिए क्षेत्रीय विधायक व माननीय मुख्यमंत्री महोदय का हम राजपुर वासी ही नही बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्रवासियों के तरफ से आभार व्यक्त करते है ..साथ ही साथ इस मंगल भवन की निर्माण सिर्फ भवन निर्माण के रूप में ही न हो बल्कि एक उपलब्धि के रूप में निर्माण हो इस इसके लिए भी हमे लगातर प्रयासरत रहने की जरूरत है.

Share
पढ़ें   CM की PM को चिट्ठी : सीएम भूपेश बघेल ने की पीएम मोदी से मांग, कोरोना से मृतक व्यक्ति के परिवारों को 4 लाख रूपए की मुआवजा राशि देने की मांग

 

 

 

 

 

You Missed