घनश्याम सोनी
बलरामपुर, 02 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत कुसमी के पार्षद व भाजपा के युवा नेता आनंद जायसवाल ने बजट पर नाराजगी व्यक्त की है..उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है अब तक का सबसे उदासीन और खास करके सरगुजा संभाग के लिए सबसे निराशाजनक बजट रहा है.. तीन तीन कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद सरगुजा संभाग के लिए किसी प्रकार का कोई नया सौगात इस बजट में देखने के लिए नहीं मिला..इस बजट ने यह सिद्ध कर दिया कि छत्तीसगढ़ में बैठी यह लबरा सरकार युवा विरोधी है महिला विरोधी है किसान विरोधी है जिस प्रकार से सरकार बनाने के लिए घोषणा की थी इस बजट में किसी भी प्रकार से घोषणा पत्र अपने वादों का कोई जिक्र नहीं है ना किसी प्रकार को उस पर कोई अमल किया जाए इसकी कोई संभावना है इस बजट में छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप को छला हुआ महसूस कर रही है ।





