9 Apr 2025, Wed 9:01:26 AM
Breaking

बठेना मौत मामला : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायकगण पहुंचे बठेना, परिजनों को दिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि

मुकेश सेन

पाटन 8 मार्च 2021

 

 

पाटन–पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, ब्रिजमोहन अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व मंत्री ननकी राम कवर, पूर्व मंत्री व विधयक कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक डमरु धार पुजारी, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन बसीन, सहित भाजपा के सभी विधायक ग्राम बठेना पहुंचे। भाजपा के सभी विधायक घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर जानकारी लिए। साथ ही पाटन थाना प्रभारी से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। भाजपा विधायक दल द्वारा मृतक के परिजनों को दशगात्र के लिये 1 लाख रुपये देने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसे पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पाटन उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्री मति हर्षा लोकमणी चन्द्राकर, सरपंच श्री मति वर्मा, आशीष शर्मा, सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा 1 लाख की सहयोग राशि मृतक के परिवार जनों को दिया गया।

Share
पढ़ें   विधानसभा सत्र का दूसरा दिन : विधानसभा में CM ने रखा संविधान संशोधन विधेयक, विपक्ष ने किया सदन से वाक आउट

 

 

 

 

 

You Missed