7 Mar 2026, Sat

छत्तीसगढ़ : ऑक्सीजन से भरा ट्रक बरपाली में पलटा, विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे ने तत्काल मौके पर पहुँचकर की मदद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 मई 2021

बलौदाबाजार जिले के गिधौरी के पास बरपाली में ऑक्सीजन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । घटना की सूचना विधायक चंद्रदेव राय को लगने पर अपने विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे को तत्काल मौके पर पहुँचकर मदद करने के लिए कहा गया । विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे ने मौके पर पहुँचकर मदद की । आपको बता दे कि जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है । विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे ने बताया कि हमारे तरफ से हर संभव प्रयास कर मदद की जिससे जल्द ही ऑक्सीजन उचित स्थान पर पहुँच सके जिससे इसका उपयोग सही समय में हो सके । दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर CG 04 JD 1644 है ।

 

 

 

Share
पढ़ें   अमेरिका से लौटे कसडोल विधायक संदीप साहू का रायपुर में भव्य स्वागत : बॉस्टन में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन व NCSL में किया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व, कहा – वैश्विक मंच पर कसडोल की आवाज़ उठाना गर्व की बात