8 Mar 2026, Sun

कोरोना बढ़ोतरी को देखते इस मेडिकल स्टोर के संचालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दिए जरूरी मेडिसिन

केशव साहू

महासमुंद 13 मई

आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी को देखते हुए आज महासमुंद के अंतिम छोर में स्थित ग्राम बड़े साजापाली के राजेश मेडिकल के संचालक राजेश साहू ग्राम सलखंड निवासी ने द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना को 5000 ivermectin tablet सहयोग प्रदान किया गया । यह टेबलेट कोरोना जैसे महामारी में एक बहुत ही कारगर सिद्ध होने वाली दवाई हैं। इस दवाई से बसना अंचल के लोगो को बहुत फायदा मिलेगा।


बता दे की राजेश साहू लगातार 4 साल से साजापाली अंचल में लोगो की सेवा के रहे हैं। वहीं राजेश साहू ने बताया कि इस कोरोंना महामारी के दौर में लगातार लोग जो है मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं । जिससे प्रेरित हो कर राजेश साहू ने भी 5000 टेबलेट का सहयोग किया वही लोगों से अपील भी की हैं । लोग घर में रहे और सुरक्षित रहे लगातार मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें ।
वहीं बसना के BMO डॉ जे.पी.प्रधान ने राजेश साहू का आभार व्यक्त किया जो की इस कोरोंना महामारी के दौर में आगे आए।
इसमें मुख्य रूप से BPM डोलचंद नायक ,स्वास्थ्य कर्मी महेन्द्र साहू उपस्थित रहे ।

Share
पढ़ें   देश का बजट : छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के चेयरमेन प्रदीप टंडन ने की बजट की सराहना, बोले : "यह बजट आम जनता के लिए है"

 

 

 

 

 

You Missed