10 Mar 2026, Tue
Breaking

पुलिस अधीक्षक ने पांच वर्षीय बच्चे से पूछा सवाल, बच्चे ने दिया फर्राटेदार जवाब

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 27 मई 2021

गरियाबंद जिला के कलेक्टर निलेश क्षीरसागर एंव पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल आज विशेष पिछडी कमार जनजाति ग्राम कुल्हाडीघाट पहुँचे, इस दौरान ग्राम के निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चें गाँव के गलियों में खेलते नजर आए जिन्हे बुलाकर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बच्चों को अनेक रोचक कहानिया बताई और उन्हे पुलिस के बारे में जानकारी दिया, साथ ही बच्चों से कई सवाल पुछे गये, कई बच्चों ने सवालो का बहुत ही अच्छा जवाब दिया, जिससे खुश होकर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एंव कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बच्चो को पुरस्कार बांटे, ग्राम कुल्हाडीघाट के ही कुबेर मरकाम पिता गंगाराम मरकाम उम्र पांच वर्ष के बच्चें से जब पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सवाल पुछे तो उन्होने बगैर डरे,बिना झिझक के कई सवालों के जवाब लगातार देते गये, बच्चें के जबाब से पुलिस अधीक्षक खुश होकर बच्चें के उत्साहवर्धन के लिए तत्काल नया सायकल मंगवाकर बच्चें को अपने तरफ से भेंट किया नया सायकल पाकर कुबेर मरकाम खुशी से झुम उठा गांव के अन्य बच्चों ने भी पुलिस अधीक्षक से कहा कि हम लोग घर में अच्छा पढाई करेंगे और जब भी आप कुल्हाडीघाट आयेगे तो आपके सभी प्रश्नों का हम लोग जवाब देंगे, इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एंव कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे खेलकूद के साथ पढाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही, इस मौके पर एसडीएम सूरज कुमार साहू व सरपंच धनमोतिन सोरी थाना प्रभारी सत्येंन्द श्याम व जनप्रतिनिधि बडी संख्या में उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CG में उच्च शिक्षा में बड़ा एक्शन : मंत्री टंकराम वर्मा ने दिए सख्त निर्देश— 10:30 से 5:30 तक कैंपस में रहेंगे प्राचार्य, ई-क्लासरूम–स्टूडियो से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

 

 

 

 

 

You Missed