17 Jun 2025, Tue 11:46:01 AM
Breaking

BREAKING : बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, ‘बोले : कीमतें कम करो या कुर्सी खाली करो’

खोमन साहू/ भूपेश टांडिया

रायपुर 13 जुलाई 2021

छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पत्रकारों के माध्यम से लोगों को बता रही है कि देश में महंगाई कितनी बढ़ गयी है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आर्थिक संकट तो केवल कोरोना काल मे आया है, लेकिन देश में तो पिछले 7 वर्षों से ही यही यही संकटकाल में जीने को मजबूर हैं।

महंगाई को लेकर है केंद्र सरकार है खुश

महंगाई देश मे अपनी चरम सीमा पर है, जिसपर जनता दबती जा रही है लेकिन केंद्र सरकार महंगाई को लेकर काफी खुश नजर आ रही है।

UPA सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि UPA की शासन काल मे जितने भी काम हुए थे उसको मोदी सरकार ने हमारे देश को 10 साल और पीछे धकेल दिया है। यह सरकार की आर्थिक कु प्रबंधन का कारण है और मोदी सरकार के 7 वर्षों के कार्यकाल के ही कमाल है।

पेट्रोल – डीजल के दामों में वृद्धि

वर्ष क्रूड ऑयल का औसत दाम (डॉलर प्रति बैरल)
2010-11 85.09
2011-12 111.89
2012-13 107.97
2013-14 105.52
2014-15 84.16
2015-16 46.17
2016-17 47.56
2017-18 56.43
2018-19 69.88
2019-20 60.47
2020-21 44.82

देश मे लगातार हो रही पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि यह काफी चिंताजनक विषय है, लेकिन सरकार मदमस्त है उन्हें तो कोई फर्क नहीं पड़ रही है। पिछले सात वर्षों में केवल पेट्रोल और डीजल के टैक्स से ही 25 लाख करोड़ रुपये की कमाई मोदी सरकार ने की है।

Share
पढ़ें   कलेक्टर, एसएसपी ने मध्याह्न भोजन का चखा स्वाद

 

 

 

 

 

You Missed