7 Mar 2026, Sat

BREAKING : सीमेंट से भरी ट्रक में लगी आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी नही होने से आग पर काबू पाना हुआ मुश्किल

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 16जुलाई 2021

भिलाई से सीमेंट भरकर ओडिसा के धरमगढ़ जा रहे ट्रक में गरियाबंद जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कोदोमाली व उर्तुली घाटी के बीच अचानक सीमेंट से भरे ट्रक में आग लग गई ।

बीच सड़क में सीमेंट से भरी ट्रक में आग लगने की वजह से घटना स्थल के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई आग पर काबू पाने के लिए कोशिश की गई पर आग बुझाने के लिके चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रही है और ट्रक धूं धूं कर जल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद के उप पुलिस अधीक्षक सन्तोष महतो दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर लोगो को ट्रक के पास जाने से मना कर रहे थे। फायर बिग्रेड की गाड़ी आने तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया आग कैसे लगी फिलहाल उसका पता नही चल पाया है।

Share
पढ़ें   खैरागढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा : फ्रिज खोलते ही हुआ जबरदस्त धमाका, किसान के उड़े दोनों पैर, रास्ते में मौत, गांव में मचा कोहराम