28 May 2025, Wed 11:47:34 PM
Breaking

जुआरियों पर कार्यवाही : मुखबिर की सूचना पर पुलिस मारा छापा.. हज़ारों रुपये नकदी के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार…

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी 27 जुलाई 2021

मगरलोड पुलिस द्वारा होटल, लॉज, ढाबा की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम नवागांव आंगनबाड़ी केंद्र के पास में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपए की बाजी लगाकर आम जगह पर ताश पत्ती से जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा दम्बिस देकर रेड किया गया।सूचना सही पाए जाने पर थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में मगरलोड पुलिस स्टाफ ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। जहाँ आम जगह पर 52 पत्ती तास खेलते 08 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए। जिनके कब्जे व फड़ से कुल 13470/-रुपये नगदी रकम तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों के नाम
धर्मेंद्र कंवर पिता लक्ष्मण कंवर उम्र 29 वर्ष
केवल कंवर पिता कुंज सिंह कंवर उम्र 33 वर्ष
तरुण कुमार कंवर पिता पंचम कंवर उम्र 30 वर्ष
भुनेश्वर कंवर पिता विष्णु कंवर उम्र 35 वर्ष
नरेंद्र साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 35 वर्ष
होलाराम साहू पिता दयालु राम साहू उम्र 45 वर्ष
कुबेर सिंह कंवर पिता जेठन कवर उम्र 23 वर्ष
जितेंद्र साहू पिता हुमन साहू उम्र 29 वर्ष
सभी ग्राम नवागांव थाना मगरलोड के रहने वाले है।

Share
पढ़ें   युक्तियुक्तकरण BREAKING VIDEO : 10463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण का आदेश हुआ जारी...स्कूल शिक्षा सचिव ने बताया आखिर क्यों जरूरी है युक्तियुक्तकरण? क्या शिक्षकों के नए पद होंगे समाप्त? देखें क्या कह रहे हैं स्कूल शिक्षा सचिव SIDDHARTH KOMAL PARDESHI?

 

 

 

 

 

You Missed