9 Mar 2026, Mon
Breaking

जाल में फंसा : नदी में मछली पकड़ने गया था युवक.. अपने लगाए खुद के जाल में फंसकर हुई मौत

भूपेश टांडिया

रायपुर/धमतरी 31 जुलाई 2021

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक मछली पकड़ने के लिए शुक्रवार को गया था। जब रात तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। अगले दिन शनिवार सुबह युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के जाल में युवक फंस गया था और नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिड़गुड़ी हर्रापारा निवासी प्रकाश कुंजाम (20) पुत्र यशवंत कुंजाम शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए गांवच बोकराकट्‌टा के पास नदी पर गया था। इसके बाद जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शनिवार तड़के नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

Share
पढ़ें   GOOD NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी, छात्रवृृृत्ति भी देगी सरकार

 

 

 

 

 

You Missed