बड़ी ख़बर : धर्मांतरण के विरुद्ध BJYM ने नगरी में किया प्रदर्शन…महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति

धनेश्वर बंटी सिन्हा, मीडिया24 न्यूज़, धमतरी/नगरी | 6 अगस्त, 2021

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा पूरे राज्य में लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने अपने जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में धमतरी जिले के नगरी में माँ दंतेश्वरी मन्दिर राजाबाड़ा से होते हुए बजरंग चौक तथा नगर भ्रमण करते हुए sdm कार्यालय में महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। बतादें कि लगातार धर्मान्तरण के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ साथ हिन्दू संगठन,धर्म सेना भी विरोध करते आ रही है।

 

 

 

वहीं जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने बताया कि लगातार जिले के साथ-साथ प्रदेश में धर्मान्तरण बढ़ती जा रही है, जिसको सरकार नजरअंदाज कर रही है। धर्मान्तरण राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए घातक है, लगातार हो रहे धर्मांतरण देश की आंतरिक सुरक्षा पर सेंध है, इसे तत्काल काबू में लाना नितांत आवश्यक है।

 

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिलामहामंत्री प्रकाश बैस, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र पंडित, राजेंद्र गोलछा , नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, रविशंकर दुबे, अकबर कश्यप, मनोहर मानिकपुरी, हृदय साहू, निखिल साहू, विकास बोहरा, खूबलाल ध्रुव, शुभम यदु, अविनाश दुबे, चेतन साहू, दिनेश्वरी नेताम, महेंद्र नेताम, नामदेव राय रिंकू सेन पुष्पेंद्र साहू सन्त कोठारी, अजय नाहटा बलजीत छाबड़ा, गुरुप्रसाद, अशोक संचेती, सत्यवती नेताम, सुलोचना साहू, हेमलता यादव, सुनील निर्मलकर, सुरेश साहू मनीष शर्मा गुलाब तिवारी हरीश साहू जितेंद्र पटेल, संजय सिन्हा, बंटी रामटेक राजेश गोसाई, मोरध्वज सेन, भेष साहू, धनेंद्र साहू, गोपाल साहू, यशवंत साहू, सचिन ठाकुर, सूरज शर्मा, रोशन गोस्वामी सोमन, यशवंत, राजापावर, सौरभ नाग, विकास सोनी, तरुण साहू, रोशन नेताम, नीरज साहू, नरेंद्र साहू, नरेंद्र नाग, ऐश कुमार साहू, कमलेश निषाद, भूपेंद्र साहू, अश्वनी निषाद, गज्जू शर्मा, अरुण प्रजापति, चुम्मन साहू, नेहल देवांगन, करण सेन, विन्नु ध्रुव, डब्बू देव, ताकेश नाग, संजय नेताम, सुरेंद्र लहरे, मुकेश देव, बलराम भिषेन, किशोर कश्यप, रामेश्वर यादव, सुरेश नाग, जितेंद्र कुमार, मोंटू साहू, नानेश संचेती, दिव्येन्द्र परिहार, राहुल डागा, नरसिह मरकाम, दीपक साहू, रवि साहू, प्रतीक सोनी, वैभव यदु, नोमेश साहू, हेमन्त नाग, पूणेंद्र साहू, करण सेन, लीलाराम साहू, रतनु निर्मलकर, कृष्णा साहू, पिकेश नवरंग, भूपेश नवरंग, वाशुदेव साहू, शिवम साहू, हर्ष अग्रवाल, कमल पटेल, जनक साहू, राहुल सोनी, शिव शंकर साहू, यश साहू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CG BJP के अध्यक्ष होंगे अरुण साव...BJP प्रदेश अध्यक्ष बने साव...आदेश में ये लिखा है