8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG मेडिकल कॉलेज में रैंगिग : मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को कमरे में बंद कर पीटा…जांच के दिये गए आदेश

प्रमोद मिश्रा

जगदलपुर, 11 अगस्त 2021

एक बार रैंगिग की बात छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज में सामने आई है । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। रैगिंग के शिकार छात्र ने इसकी शिकायत दिल्ली एंटी रैगिंग सेल से किया है। भेज गए मेल में पीड़ित छात्र ने रैगिंग की पूरी कहानी अफसरों को बताया है।

जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार पीड़ित जूनियर छात्रों ने 6 सीनियर छात्रों के खिलाफ लिखित में की है। खुलासा किया है कि कॉलेज के 62 जूनियर छात्रों के साथ 8 अगस्त को रैगिंग ली गई थी। इस दौरान कमरे में बंद कर पिटाई भी की है ।

वहीं जिन 6 सीनियर छात्रों के नाम सामने आए हैं वे 2016 बैच के दो और 2018 बैच और 2017 बैच के दो छात्र शामिल है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ने भी मामले में रिपोर्ट भेजी है। डीन US पैकरा ने इसकी पुष्टि की है

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द : 18 स्थानीय भाषाओं-बोलियों में स्कूली बच्चों की पुस्तकें की जा रही तैयार, पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी और कुडुख में कोर्स होंगे तैयार

 

 

 

 

 

You Missed