10 Mar 2026, Tue
Breaking

दिल्ली में क्या? : राहुल के साथ अभी भी CM भूपेश की बैठक जारी, प्रियंका मुलाकात के बाद वापस लौटी, कांग्रेसी विधायक AICC मुख्यालय पहुँचे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/नई दिल्ली, 27 अगस्त 2021

राहुल गांधी लगभग 2 घंटे से सीएम भूपेश बघेल से बैठक कर रहे है । आपको बताते चले कि इस बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थी और अभी-अभी बैठक से प्रियंका गांधी अपने निवास के लिए निकली है । बैठक में पी एल पुनिया के साथ के सी वेणूगोपाल भी मौजूद है । अब सीएम के साथ बैठक खत्म होने वाली है । माना जा रहा है कि इसके बाद टी एस को बैठक के लिए बुलाया जा सकता है ।

विधायक पहुँचे वेणूगोपाल से मिलने

इधर कांग्रेस के सभी विधायक के सी वेणुगोपाल से मिलने AICC कार्यालय पहुँच गए है । मुलाकात के लिए पहुँचे विधायकों ने मीडिया के सामने चुप्पी साध ली है । माना जा रहा है कि सभी विधायक आलाकमान को यह कहने गए है कि सभी सीएम भूपेश के साथ है ।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रतन टाटा के निधन पर जताया गहरा शोक, कहा - शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान को देश सदा याद रखेगा

 

 

 

 

 

You Missed