Cm के पिता नंदकुमार बघेल द्वारा दिये गए विवादित बयान से प्रदेश में मचा बवाल.. केवल FIR से शांत नहीं होंगे उसके खिलाफ की जाए कड़ी कार्यवाही : नीलकंठ त्रिपाठी

Latest रायपुर

 

भूपेश टांडिया

 

 

रायपुर 5 सितंबर 2021

समाज के मुखिया नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जब तक नंदकुमार बघेल समाज से माफी नही मांगते और उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही नही होती तब तक ब्राह्मण समाज शांत नही होगा।
नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि आज दो साल से मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार हिंदुओ के बारे में, हिन्दू देवी देवता के बारे में , ब्राह्मण समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी करते आ रहे है आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस प्रकरण को संज्ञान में ले रहे है वही पहले ले लिए होते। त्रिपाठी ने कहा जब तक वे समाज से माफी नही मांगते और कड़ी कानूनी कार्यवाही नही होती तब तक हम शांत नही बैठेंगे। आज ब्राह्मण समाज आंदोलन कर रहा है। कल समस्त हिन्दू समाज को लेकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।
त्रिपाठी ने कहा कि आज समाज के सभी मुखिया मौन रैली निकाल कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है 2 दीन बाद समस्त हिन्दू समाज एकत्रित होकर वृहद आंदोलन करेगा। उसके पूर्व ही नंदकुमार बघेल समाज से माफी मांगे अन्यथा आंदोलन का सामना करे।

Share
पढ़ें   SECL की टीम को सलाम : राहुल को बचाने SECL की रेस्क्यू टीम का रहा बड़ा योगदान, बिना रुके, बिना थके राहुल को बचाने में लगी रही पूरी टीम