8 Mar 2026, Sun

MURDER : एक मासूम समेत तीन लोगों की एक साथ MURDER.. दहल उठा सरगुजा सम्भाग.. जानिए आखिर क्या बतायी जा रही है पूरी वजह

भूपेश टांडिया

रायपुर/ सरगुजा 9 सितंबर 2021

 

सरगुजा के उदयपुर में गुरुवार सुबह ब्लाइंड मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां के लैंगा गांव मां,बेटा और ससुर की गला रेंतकर हत्या कर दी गई है। तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।मृतक मेघुराम का शव घर से बाहर बाड़ी में मिला है। उसकी गर्दन में वार किया गया है।अचानक हमले से बचने के लिए  वो जान बचाकर भाग रहा था लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर उसकी हत्या कर दी है।इस हत्याकांड में मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा गया। उसकी भी बेरहमी से हत्या की गई है। उसका भी शव घर के बाहर मिला है।

घटना की जानकारी मिलने के  बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया।गांववालों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा था कि मृतकों का किसी से कोई विवाद तो नहीं था।जमीन तथा पारिवारिक संबधो को लेकर पुलिस गांव के पंचायत प्रतिनिधियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है।

Share
पढ़ें   CM का बस्तर दौरा : CM भूपेश बघेल ने माता दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की

 

 

 

 

 

You Missed