9 Mar 2026, Mon
Breaking

राजधानी में बढ़ता क्राइम : रायपुर में फिर चोरी की घटना, कारोबारी के घर से नगदी और जेवर लेकर चोर हुए रफूचक्कर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 सितंबर 2021

राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि लगातार चोरी की घटना कि खबर राजधानी रायपुर से सामने आते रहती है । ताजा मामला सिविल लाइन थाना इलाके से आई है, जहां शांति नगर स्थित कारोबारी सतीश वाधवानी के सुने मकान में घुसकर चोर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए । मामले में पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है ।

जानकारी के मुताबिक सतीश वाधवानी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 20 सितंबर को मध्यप्रदेश गए थे । 22 सितंबर को वो वापस शांति नगर स्थित अपने मकान पहुंचकर गोलबाजार में स्थित अपनी दुकान चले गए । इसके बाद उनकी पत्नी ने सतीश को फोन कर जानकारी दी कि अलमारी में रखा नगद 90 हजार रुपये और 5 नग सोने की अंगूठी,2 सोने की चैन नही है । जिसके बाद थाने जाकर पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत की है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का किया पुनर्गठन : हाई कोर्ट के जज नरेंद्र कुमार व्यास बने अध्यक्ष, नवल किशोर अग्रवाल और विमला सिंह कपूर को मिली सदस्यता

 

 

 

 

 

You Missed