9 Mar 2026, Mon
Breaking

BREAKING : विधायकों के दिल्ली जाने पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बड़ा बयान…अगर कोई दिल्ली जाता है तो…

गोपी कृष्ण साहू/केशव साहू

रायपुर 1 अक्टूबर 2021

मीडिया से बातचीत के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने विधायकों के दिल्ली दौरे पर कहा

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस साहब दोनों ने भी कहा है कि अगर कोई विधायक दिल्ली जाता है, तो कोई मनाही थोड़ी है। हर कोई चाहता है हाई कमान मिले, अपनी बात करें । इसमें बुराई क्या है?

विधायकों द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र ले जाने की बात पर कहा

ऐसी हमारी जानकारी में नहीं है क्या ले गए नहीं ले गए ये विधायक ही बताएंगे। क्या हो रहा, क्या नहीं हो रहा है ये वे नेता ही बताएंगे जो दिल्ली गए हैं।

विधायकों के अनुशासन हीनता पर कहा

क्या बयान दिए हैं, क्या बयान नहीं दिए हैं, जो मीडिया में बातें आईं हैं सब संगठन के संज्ञान में है समय आने पर सब तय होगा क्या करना है । क्या नहीं करना।

Share
पढ़ें   11वीं की छात्रा ने स्कूल जाने की डांट से आहत होकर लगाई फांसी: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पुलिस कर रही जांच, कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली लाश

 

 

 

 

 

You Missed