13 May 2025, Tue 11:38:32 PM
Breaking

शर्मनाक करतूत : भोजपुरी टोल प्लाजा की मैनेजर का आया शर्मनाक करतूत सामने…महिला कर्मचारियों से करवाता है यह काम

क्राइम फ़ाइल फ़ोटो

भूपेश टांडिया

रायपुर 1 अक्टूबर 2021

भोजपुरी टोल प्लाजा की मैनेजर महिला कर्मचारियों से पैर दबवाती हैं। इसके साथ ही वह अधीनस्थ कर्मचारियों को अपमानित भी करती हैं। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अजाक थाने में की है। मामले में जुर्म दर्ज नहीं होने पर कर्मचारियों ने गुस्र्वार की रात अजाक थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

भोजपुरी टोल प्लाजा में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वे बीते 18 महीनों से काम कर रहे हैं। टोल प्लाजा की मैनेजर सुषमा रावत यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों से पैर दबवाती हैं। इसका विरोध करने पर कर्मचारियों को काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है। बाद में मैनेजर ने जातिगत आधार पर कर्मचारियों को अपमानित करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बंदूक दिखाकर डराया गया।

इसका वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों ने अजाक थाने में शिकायत की है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों ने गुस्र्वार की रात अजाक थाने के सामने प्रदर्शन किया है। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

पीने के पानी को लेकर भी परेशान करने का लगाया आरोप

कर्मचारियों ने बताया कि टोल प्लाजा के किचन में वाटर फिल्टर लगाया गया है। कर्मचारियों ने एक बार वाटर फिल्टर का पानी पी लिया। इसी बात को लेकर मैनेजर ने कर्मचारी से मारपीट की। इसके बाद दूबारा वाटर फिल्टर का पानी पीने से मना किया। साथ ही बाहर लगे नल से पानी पीने की हिदायत दी। ऐसा नहीं करने पर कर्मचारियों को काम से निकालने की धमकी दी गई।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त कार्यक्रम: मुख्यमंत्री निवास में लेंगे बड़ी बैठक, राज्योत्सव 2024 का करेंगे शुभारंभ, संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगेगा पूरा प्रदेश, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

You Missed