CG BREAKING : दिल्ली के लिए रवाना हुए CM बघेल ने बीजेपी पर किया पलटवार…कहा : “विरोधियों को रौंद देना चाहती है भाजपा”

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

भूपेश टांडिया
रायपुर 4 अक्टूबर 2021

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन में हिंसा के दौरान 9 लोगों की मौत के बाद मचे बवाल के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय जाएंगे। वहां वरिष्ठ नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी की अगली रणनीति तय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार की घटना के बाद उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए।

रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं यूपी जा रहा था। लेकिन, मुझे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नही दी गई। क्या यूपी में लोगों के साथ खड़े होने पर प्रतिबंध है? क्या यूपी जाने के लिए अब वीजा लेने की जरूरत है? भाजपा अपने विरोधियों को कुचल देना चाहती है। जो सामने आए उसे गोली से भून देना, ये इनकी रणनीति है। जो लखीमपुर की घटना से यह स्पष्ट है।

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का बयान आया वो सबको समाप्त कर देना चाहते हैं। उनके सामने विरोध का स्वर होना ही नहीं चहिए। यह निरंकुशता की निशानी है। ये तानाशाही रवैया है। बघेल ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में हो रहा है उसमें योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री जिस तरह अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं, उन्हें भी तत्काल बर्खास्त कर दे देना चाहिए।

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी
बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है, वो निंदनीय है। सीतापुर में उन्हें रोका गया पुलिस के पास कोई अरेस्ट वारंट नहीं था। यूपी की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। विपक्ष के नेताओं को घर मे नजरबंद किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है। आप विपक्ष को जनता से मिलने से कैसे रोक सकते हैं।

पढ़ें   CG में गोबर से बनेगी बिजली : फ़ूड इरेडिएटर प्लांट की होगी छत्तीसगढ़ में स्थापना, छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण ( सीबीडीए )और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) के मध्य हुआ एमओयू

दिल्ली में ठहरे विधायकों से भी होगी मुलाकात
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ से गए विधायकों से भी मिलेंगे। एक सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि मैं विधायक दल का नेता हूं, अपने विधायकों से क्यों नहीं मिल सकता। मैं तो सभी दलों के विधायकों से मिलता रहता हूं। अगर संभव होगा तो उनसे भी मिलूंगा। फिलहाल सबसे पहले AICC जाउंगा। वहां जैसा निर्देश होगा आगे किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश में मुख्यमंत्री
बघेल सोमवार सुबह 9 बजे ही विशेष विमान से लखनऊ जाने वाले थे। उन्हें वहां से लखीमपुर खीरी के तिकुनिया जाना था। इससे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रोकने का आदेश जारी कर दिया। उनके लिए विशेष विमान रायपुर मंगा लिया गया था। अब भूपेश बघेल दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे। इसके लिए अब वे दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Share