7 Mar 2026, Sat

पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया के स्वास्थ्य का हालचाल जानने पहुँचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, दिनांक 05/10/2021

कसडोल विधानसभा से दो बार विधायक रहे राजकमल सिंघानिया का स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शंकरनगर स्थित उनके निवास जीवन अपार्टमेंट्स पहुँचे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला एवं सुबोध हरितवाल भी साथ में थे।

प्रदेश अध्यक्ष राजकमल सिंघानिया से कुशलक्षेम पूछते

मोहन मरकाम ने स्वास्थ्य लाभ ले रहे राजकमल सिंघानिया से मिलकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की साथ ही राजकमल सिंघानिया के परिवारजनों से मिलकर भी परिवार में सुख शांति की कामना की। उपरोक्त जानकारी उत्तम सिंह-निज सहायक द्वारा दी गईl

Share
पढ़ें   भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बदला अपना चरित्र नही है:- कांग्रेस

 

 

 

 

 

You Missed