…Jio यूज़र्स ध्यान दें, अगर आपको भी हो रही है समस्या? तो Jio का प्रॉब्लम इस समय तक हो जायेगा ख़त्म

Latest Uncategorized बड़ी ख़बर रायपुर

गोपीकृष्ण साहू, रायपुर | 6 अक्टूबर 2021

 

 

 

 

‘दे देनादन’ टैगलाइन वाले Jio की सेवाएँ सुबह से बाधित हैं। जिओ की सर्विस आज सुबह से पूरे प्रदेश भर में बाधित हो गयी है। जिससे लाखों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिओ की सेवा बाधित होने से बहुत से कार्यों में रुकावटें आयी है।

 

 

 

जिओ के द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है….पर मीडिया24 न्यूज़ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि करीब 01:30 तक Jio की सेवा शुरू हो ही जायेगी।

 

 

 

खबर है कि पूरे प्रदेश में जियो का नेटवर्क डाउन हो गया है। यूजर्स न फोन कॉल कर पा रहे हैं, ना ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। कंपनी की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। बहरहाल Jio के यूज़र्स इस दौरान काफी परेशान होते दिख रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, कंपनी के सर्वेर में तकनीकी परेशानी आई है, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। तब तक सेवाएं बाधित रह सकती हैं।

 

बता दें, दो दिन पहले ही फेसबुक और व्हाट्सऐप के सर्वर डाउन होने से हड़कंप मच गया था। तब भारत सहित दुनिया के कुछ हिस्सों में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक को बंद कर दिया गया था, जबकि व्हाट्सएप सर्वर त्रुटि दिखा रहा था।

Share
पढ़ें   देश की नजर आज दो 'राहुल' पर : एक तरफ ED दफ्तर पहुँचे राहुल गांधी, होगी लंबी पूछताछ, दूसरी तरफ राहुल को बचाने रेस्क्यू जारी, कुछ घण्टे में बोरवेल से बाहर निकल सकता है राहुल