BREAKING : SRK के बेटे को NCB ने पढ़ने के लिए दी विज्ञान की किताब, राष्ट्रीय हिंदू रेस्टोरेंट में रोज खिलाया जा रहा खाना

Latest Uncategorized बड़ी ख़बर

न्यूज़ डेस्क, रायपुर/ मुंबई, 6 अक्टूबर 2021

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल 7 अक्टूबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने उन्हें विज्ञान की किताब पढ़ने को दी है, जिसकी मांग उन्होंने खुद की थी। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

इसके अलावा आर्यन खान और अन्य आरोपियों को एनसीबी मुख्यालय के पास राष्ट्रीय हिंदू रेस्तरां में रोजाना खाना खिलाया जा रहा है। ऐसा इसलिए कि कार्यालय परिसर के अंदर घर का खाना खाने की अनुमति नहीं है।

 

 

इस बीच आर्यन खान और अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए गांधी नगर की एक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

मुंबई तट से दूर एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती के मामले में एनसीबी ने मंगलवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी दिल्ली स्थित इवेंट मैनेजमेंट फर्म Namas’cray के कर्मचारी हैं। ड्रग रोधी एजेंसी ने इससे पहले शनिवार को गोवा जाने वाले जहाज पर छापा मारकर आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

Share
पढ़ें   हाथियों के संरक्षण में भारत की अग्रणी भूमिका: केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव