7 Mar 2026, Sat

ब्रेकिंग Video : PCC अध्यक्ष के शहर में SDOP के साथ कांग्रेस नेता के पुत्र ने की भीड़ के सामने मारपीट…देर रात FIR दर्ज़…मामला पढ़ें

प्रमोद मिश्रा, कोंडागांव/ रायपुर, 14 अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बुधवार देर रात गरबा के आयोजन के दौरान रात्रि ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और झूमाझटकी का मामला सामने आया है।

 

जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात कोंडागांव शहर में गरबा का आयोजन हो रहा था। जहां कुछ लड़के संदिग्ध अवस्था में बैठकर माहौल खराब कर रहे थे। जिसकी शिकायत के बाद स्थानीय एसडीओपी निमितेश सिंह अपने स्टाफ पुलिसकर्मियों के साथ गरबा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित लड़कों को SDOP के द्वारा समझाइश दी गई। इतने में लड़कों ने एसडीओपी और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

मारपीट के बाद माहौल देखें-

 

 

घटना की जानकारी के बाद बुधवार रात्रि 12:55 बजे मीडिया24 न्यूज़ से बात करते हुए कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कुछ लड़कों के द्वारा पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान दुर्व्यवहार किया गया, ऐसे में उन लड़कों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

 

एसपी ने बताया कि अभी भी इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई जारी है और संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस घटना में शामिल लगभग सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रिमांड में जेल भी भेजा जा रहा है।

कांग्रेस नेता का पुत्र है आरोपी युवक
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ कोंडागांव के संबंधित थाने में इकट्ठा हो गई। सूत्र बता रहे हैं कि एसडीओपी के साथ मारपीट करने वाला युवक स्थानीय कांग्रेसी नेता का पुत्र है और इससे पहले भी मारपीट की घटनाओं में शामिल रह चुका है। पुलिस के मनोबल को चुनौती देने वाली इस घटना से पुलिसकर्मियों का मनोबल भी आहत होता नजर आया।

पढ़ें   फ़ूड पार्क पर बयानबाजी : मोहन मरकाम के बयान पर बीजेपी का पलटवार, विधायक अजय चंद्राकर का तंज - 'मरकाम कानपुर पूछने पर नागपुर का पता बता रहे हैं, सीधा जवाब दें कहां हैं फूड पार्क'

 

PCC अध्यक्ष के जिले का ये हाल

स्थानीय सूत्र बता रहे हैं की युवक के द्वारा भीड़ में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई है। जिससे पुलिस कर्मियों का मनोबल गिरता नजर आता है। साथ ही आम लोगों के मन में भी डर का वातावरण बन जाता है। ऐसे में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वही चूँकि कोंडागांव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का गृह जिला है। ऐसे में उनके शहर में इतनी बड़ी घटना के होने से लोगों में नाराजगी स्वाभाविक रुप से देखी जा रही है और लोग इस मामले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share