8 Mar 2026, Sun

CWC MEETING खत्म : आखिर कब मिलेगा कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ? अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर संदेश…

भुपेश टांडिया

मीडिया24 न्यूज़ डेस्क 16 अक्टूबर

 

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक (CWC Meet) में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने जी23 (G23) नेताओं को एक संदेश दिया और साथ ही बैठक में कहा गया कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष ( New Congress President) का चुनाव सिंतबर 2022 को होगा। अभी सूत्रों के हवाले से ये खबर सोशल मीडिया पर आई है। बैठक में सोनिया गांधी ने असंतुष्ट नेताओं को जवाब देते हुए साफ संदेश दिया कि अभी मैं ही कांग्रेस की फुल टाइम अध्यक्ष हूं। मीडिया में जानकर मुझसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्म-नियंत्रण, अनुशासन, एकता और पार्टी हित सबसे ऊपर हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का अपडेट…. # बैठक में सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई, कृषि कानून और लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि ये सरकार सब कुछ बेचने पर तुली हुई है। भारत की अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इस सरकार के पास एक विकल्प बचा है वह है सब कुछ बेचो। देश की बड़ी संपत्तियों को मोदी सरकार बेच रही है।

सोनिया गांधी बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि आज पेट्रोल-डीजल और सीएनजी-पीएनजी के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। सरकार ने कृषि कानून को कुछ निजि कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए पास करवाया। लखीमपुर खीरी में हुई घटना का भी जिक्र किया।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में 57 नेताओं को न्यौता दिया गया था।। लेकिन इसमें से 5 नेता मीटिंग में शामिल नहीं हो सके। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह बीमार हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए हैं। इस बैठक में पार्टी में सभी गुटों को एकजुट करने की जरूरत पर जोर होगा। कांग्रेस की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में संगठनात्मक चुनावों को हरी झंडी दी जा सकती है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अंतरिम चुनाव के बजाय एक पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें कि सीडब्ल्यूसी में माना जा रहा है कि जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सदस्यता की चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा के बाद कलेक्टर-एसपी पर गिरी गाज, निलंबित,  बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति बिना नही छोड़ सकते मुख्यालय, देखे आदेश

 

 

 

 

 

You Missed